संभल, जनवरी 11 -- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक के केंद्रीय कार्यालय मुबारकपुर में संगठन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान संभल, बदायूं, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर, बुलंदशहर और बिजनौर के जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है, जो आए दिन किसानों को लूटने वाले नए कानून लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जल मिशन योजना में किसानों, गरीबों और मजदूरों की मेहनत का पैसा लगाया गया, लेकिन योजना का प्रबंधन करने वाली कंपनियां गांव-गांव काम अधूरा छोड़कर चली गईं। जगह-जगह पानी की टंकियां अधूरी पड़ी हैं और पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई स...