केन्द्र सरकार के गलत विदेश और आर्थिक नीति के कारण जनता हो रही परेशानी
रामगढ़, मई 24 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। भाकपा-माले पहाड़ी एरिया कमेटी बारिडीह का एकदिवसीय सम्मेलन रविवार को बारिडीह में आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शाखाओं से लगभग 70 प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत महिला साथी सुरपति देवी ने पार्टी झंडोत्तोलन से हुई। इसके पश्चात दिवंगत मानकुंवर बेदिया, जयंत गांगुली एवं बिन्दा बेदिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाकपा-माले जिला सचिव हीरा गोप ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार पांच ट्रिलियन इकोनामी, विकसित भारत जैसे सब्जबाग दिखाकर, हिन्दू-मुस्लिम करके, अंधराष्ट्रवाद में उलझाकर, अमेरिका से बेमेल व्यापारिक समझौता करके, देश की एकता, अखंडता और संप्रभूता को भारी नुकसान पहुंचा रही है। गहराते आर्थिक संकटों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.