बेगुसराय, अप्रैल 2 -- बलिया, एक संवाददाता। देश में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के लिए आमलोगों में हाहाकार, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत, गैस डीजल पेट्रोल की कम होती जा रही आपूर्ति, किसानों की हुई फसल क्षति की मुआवजा, किसानों की कर्ज माफी आदि मुद्दों को लेकर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा को पार कर गई है। केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण पूरी दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही है। वक्त आ गया है कि देश को भाजपा मुक्त कर हम कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकें। मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. तारिक, पप्पू मंडल, अध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, मो. सोहेल अहमद, नवीन सिन्हा, गंगा महतो, मो. जाकिर, ...