पटना, मार्च 7 -- केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए राय ने कहा कि पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के अफवाह फैला रहे हैं। पप्पू यादव की बातें तथ्यों से पूरी तरह परे है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पप्पू यादव की बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लोग अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। पूर्णिया के सांसद का ट्वीट भ्रामक है। उनकी बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। सांसद को लोगों को गुमराह करने की बात नहीं करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...