अलीगढ़, जून 12 -- अलीगढ़। भाजपा महानगर की मासिक बैठक गुरूवार को को हुई। जिसमें आगामी विधान परिषद और विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधान परिषद सदस्य डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह को पुनः आगरा खण्ड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा और महानगर की पूरी टीम ने पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। एमएलसी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के 12 साल और प्रदेश सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाऐं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में मदद करें। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम के कारण ही आज पूरे देश में भाजपा की विजय पताका लहरा रही है, और आगामी चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरका...