जहानाबाद, अप्रैल 4 -- बुलडोजर राज थोपने के खिलाफ जुझारू प्रतिरोध खड़ा करने का आह्वान भाकपा माले का सातवां जिला सम्मेलन का आयोजन अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले का सातवां जिला सम्मेलन शनिवार को बैदराबाद के सम्राट अशोक भवन में शुरू हुआ। इस मौके पर टाडा में 23 वर्ष सजा काटकर बाहर निकले का. चूरामन भगत ने झंडोतोलन किया और बिहार में बुलडोजर राज थोपने के खिलाफ जुझारू आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने ईरान पर अमेरिका- इजरायल द्वारा थोपे गए युद्ध की कड़ी निंदा की। उन्होंने अमेरिका इजरायल के समक्ष मोदी सरकार की घुटना टेकने की भी निंदा की और कहा कि इस सरकार ने देश की संप्रभुता के साथ समझौता कर लिया है। युद्ध के कारण पूरे देश में ऊर्जा और गैस का भयानक संकट है। लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.