हजारीबाग, अगस्त 24 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । संसद से पारित खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला है। इस बाबत हजारीबाग जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोज नारायण भगत ने स्पष्ट किया है कि खनिजों पर सेस लगाने के राज्यों के अधिकार को छीनना केंद्र की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती, जल और जंगल का दोहन कर केंद्र सरकार मनमाने फैसले थोप रही है, जिसे राज्य किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा । उन्होंने कहा कि इस विधेयक के विरोध में कांग्रेस प्रखंड स्तर से चरणबद्ध जन-जागरूकता आंदोलन की शुरुआत करेगी । वहीं विधेयक के दुष्परिणामों को जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है ।

हिंदी हिन्द...