हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर से आए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से भाजपा मजबूत हुई है। विश्वास बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी न होकर एक परिवार की तरह कार्य करती है। मोदी सरकार के विगत 11 साल और धामी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक विकास कार्य देखे हैं। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचा है। भट्ट ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी में प्रत्येक नए कार्यकर्ता का पूर्ण सम्मान...