चित्रकूट, जून 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनकल्याण स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संस्कार, सुशासन एवं सम्मान तथा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित किया गया।रामनगर में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, बीडीओ राजेश तिवारी, कर्वी में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, मानिकपुर में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, मऊ में ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी एवं पहाड़ी में ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, डा जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- मोद...