केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में गौरव को कामयाबी, बनेंगे सीआरपीएफ में एसपी
सीवान, अगस्त 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपीएससी द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में गौरव सिंह ने सफलता हासिल कर परिजनों व जिलावासियों का नाम रौशन किया है। परीक्षा में सफलता हासिल करने के उपरांत गौरव सिंह की तैनाती सीआरपीएफ में पुलिस अधीक्षक यानि कि एसपी पद पर होगी। जीरादेई प्रखंड के नवलपुर तितरा के रहने वाले गौरव की यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, असफलताओं व निरंतर प्रयास की कहानी है। अपनी सफलता से उत्साहित गौरव ने बताया कि संघर्ष में भी संस्कार ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दिया। बीएचयू में फिनांस से एमबीए करने के दौरान यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2025, पहले ही प्रयास में एआईआर -201 रैंक के साथ सफल हुआ। बहरहाल, गौरव सिंह ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय स्वर्गवासी नाना विद्याभू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.