जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर।चैत्र मास शुक्ल पक्ष (तृतीया)सरहुल पूजा के शुभ अवसर पर केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम द्वारा 21मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, सरहुल पूजा शोभायात्रा 2026 से संबंधित जानकारी देते हुए लाइसेंसी श्री सुखराम लकड़ा ने बताया कि शोभायात्रा के आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय के उरांव, हो, मुंडा, मुखी, भुइयाँ, लोहरा, तुरी,एवं अन्य जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष,बच्चे बच्चियाँ अपने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक सभ्यता एवं एकता का परिचय देंगे शोभायात्रा शाम 3:30 बजे पुराना सीतरामडेरा से प्रारम्भ होकर लाको बोदरा चौक ,एग्रिको लाइट सिग्नल, भालुवासा चौक, रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज़, टूईलाडूंगरी, गोलमुरी होकर सीतारामडेरा समापन होगा श्री लकड़ा ने सभी से अपने पारम्...