केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
बेगुसराय, जुलाई 24 -- बीहट। नीट पेपर लीक के मसले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेन्ट फेडरेशन तथ ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले बीहट में शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। एआईवाईएफ के जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार, एआईएसएफ नेता राकेश कुमार, रितेश कुमार, कैसर रेहान, कमरान आलम, कुंदन कुमार, पंकज सिंह, श्याम कुमार समेत अन्य मशाल जुलूस में शामिल हुए। केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मशाल लेकर छात्र-युवाओं ने बीहट बाजार तथा गांव का भ्रमण किया। छात्र-युवाओं ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होने तक संघर्ष को जारी रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईवाईएफ-एआईएसएफ का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में भाकपा माले और छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.