चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। नए शिक्षण सत्र में कक्षा एक व छह में प्रवेश को लेकर केंद्रीय विद्यालय में लॉटरी सिस्टम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक जमा किए गए आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का आगामी 15 अप्रैल तक दाखिला होगा। केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा एक में 40 व कक्षा छह में रिक्त दो सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। इस बार कक्षा एक में 485 व कक्षा छह में 102 आवेदन आए। इसमें नामांकन प्रपत्रों के आधार पर योग्य पाए गए आवेदकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुरूप उनके माता-पिता की सेवा श्रेणी के अनुसार वरीयता क्रम निर्धारित कर लाटरी प्रक्रिया कराई गई। लॉटरी डीएम स्तर से गठित कमेटी की मौजूदगी में निकाली गई। इसमें एसडीएम न्यायिक सौरभ यादव भी मौजूद रहे। लॉटरी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.