केन्द्रीय विद्यालय में इस सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू
नवादा, जुलाई 12 -- नवादा जिले में केन्द्रीय विद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। नवादा स्थित कन्हाई इंटर स्कूल में नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से पांचवीं तक नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 13 जुलाई सोमवार से शुरू होगी औा 27 जुलाई तक चलेगी। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय, नवादा के लिए कक्षा पहली से पांचवीं (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 13 जुलाई से प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह10:00 बजे से चार बजे तक किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.