मधेपुरा, अप्रैल 30 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए तीन सदस्यीय टीम ने विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। जायजा के दौरान साहुगढ़ स्थित रामजानकी मठ की जमीन का जायजा लिया। साथ ही तत्काल केन्द्रीय विद्यालय संचालन के लिए एसएनपीएम के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय खगड़िया के प्राचार्य कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मुन्ना विश्वकर्मा और प्रफुल्ल कुमार रौशन ने जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी मिलकर विभिन्न विन्दुओं पर विचार-विमर्श किया।प्राचार्य श्री ठाकुर ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए मंजूरी मिल गयी है। लेकिन राज्य सरकार को जमीन व अस्थायी रूप से भवन उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- समग्र शिक्षा में नई व्यवस्था लागू, सीएफएमएस 2.0 पर पंजीकरण अनिवार्य उन्ह...