गुमला, मार्च 10 -- गुमला। केन्द्रीय विद्यालय गुमला के कक्षा 11वीं के मेधावी छात्र क्रिस कुमार सिंह का चयन इंसपायर मानक अवॉर्ड 2025-26 के लिए किया गया है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उन्हें 10 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय प्रकाश जोशी ने कहा कि क्रिस कुमार सिंह का चयन उनकी असाधारण रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।क्रिस ने अपनी सफलता का श्रेय भौतिकी शिक्षिका प्रियंका कुमारी, अपने माता-पिता यशवंत सिंह और धनमेत सिंह के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया।बताया जाता है कि क्रिस कुमार बसिया प्रखंड के ममरला ठाकुर गांव के निवासी हैं और एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे गांव में खेत...