बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष कुल 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। इनमें से 12 छात्र 90% से अधिक और 43 विद्यार्थी 75% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। छात्र दिव्यम तेजस 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा अद्विता सिंह 95.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा 94.8% अंक प्राप्त कर छात्रा अंजलि शर्मा तृतीय स्थान पर रही। दिव्यम तेजस ने संस्कृत विषय मे शत-प्रतिशत अंक हासिल किया। प्राचार्य अरविन्द कुमार मिश्र ने कक्षा 10 में शत प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों विशेषकर कक्षा अध्यापक और विषय शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में चमके स्टूडेंट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.