मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा एक एवं बालवाटिका (चयनित विद्यालयों) में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से होगा। पंजीकरण दो अप्रैल तक चलेगा। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...