बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ऑप्स रेंज बोकारो स्थित मुख्यालय में गुरूवार को 61वां शौर्य दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें परिचालन रेंज, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बोकारो में तैनात अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जबकि प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस सम्पूर्ण केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1965 में गुजरात के रण ऑफ कच्छ स्थित सरदार पोस्ट पर सीआरपीएफ की द्वीतिय वाहिनी की दो कंपनियों द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय वीरता, असाधारण साहस, अनुकरणीय धैर्य एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। उस समय पाकिस्तानी सेना की एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.