हाथरस, नवम्बर 28 -- हाथरस। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय के निधन के बाद शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल बामोली हाउस पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्हें श्रदाजंलि दी। परिवार के लोगों से बातचीत की। केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय दोनों ही मित्र रहे है। दोनों के बीच पारवारिक सबंध है। शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल दोपहर को आगरा रोड बामोली हाउस पहुंचे। वहां श्रदासुमन अर्पित करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय और चिराग उपाध्याय से बातचीत की। पूरे परिवार को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.