हाजीपुर, मार्च 2 -- वैशाली, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के मणिपुर गांव में चिराग पासवान पहुंचे। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हुए गौरव कुमार के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि बीते 23 फरवरी को मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी सरैया गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के पास 25 वर्षीय गौरव कुमार पिता कामेश्वर सिंह की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई थी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। चिराग पासवान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस अपूरणीय क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.