नई दिल्ली, मार्च 16 -- केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में अमेरिकी फाइनेंसर व बच्चों के यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन से उन्हें जोड़ने वाली कथित तौर पर मानहानिकारक सामग्री व पोस्ट को दुनिया भर से हटाने की मांग की गई है। हिमायनी पुरी ने 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उन्होंने जॉन डो (अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ) आदेश की मांग की ताकि उस सामग्री को हटाया जा सके। उनके अनुसार विभिन्न प्रतिवादियों ने कई डिजिटल, सोशल मीडिया व मध्यस्थ प्लेटफॉर्म पर उनके बारे में झूठे, दुर्भावनापूर्ण व मानहानिकारक बयान प्रकाशित किए। उन्होंने इन कृत्यों में शामिल लोगों से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...