औरंगाबाद, फरवरी 2 -- औरंगाबाद के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी सुनील सिंह ने केन्द्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे लोक कल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। सुनील सिंह ने कहा कि बजट में उद्योग जगत के लिए विनिर्माण, एमएसएमई को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह बजट बिहार के विकास के लिए एक संरचनात्मक और रणनीतिक दस्तावेज है। वित्तीय सशक्तीकरण से लेकर आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण, कृषि एवं उद्योग को बढ़ावा और सामाजिक कल्याण तक में प्रावधान किए गए हैं। यह बजट बिहार को नई आर्थिक गति प्रदान करने और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.