केन्द्रीय पेंशन लाभुकों को एक साथ चार माह का होगा भुगतान
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- लंबे समय से इंतजार कर रहे केन्द्रीय पेंशन योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी। इस योजना से जुड़े पूर्वी सिंहभूम जिले के 28,766 लाभुकों की पेंशन के लिए जिला प्रशासन को 8.42 करोड़ रुपए का आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। लाभुकों को एकमुश्त चार महीने की पेंशन अर्थात चार-चार हजार रुपए एक साथ मिलेंगे। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से चार माह की पेंशन भुगतान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत अप्रैल से जुलाई माह तक की पेंशन लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। उम्मीद है कि इसी सप्ताह लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी。 यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: डीबीटी न कराने पर अटक सकती है वृद्धा पेंशनकेन्द्रीय पेंशन योजनाएँ केन्द्र सरकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत तीन प्रकार की पेंशन का भुगतान करती है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.