जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- केन्द्रीय पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन राशि के रूप में तीन-तीन हजार रुपये जाने वाली है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक-दो दिन में लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी। जिले की सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक नेहा संजना खलखो ने यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी केन्द्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी केन्द्रीय विकलांग पेंशन योजना के करीब 50 हजार लाभुकों के खाते में राशि जाएगी। पूर्व में यह संख्या 60 हजार थी। परंतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट नहीं बनवाने के कारण 10 हजार से अधिक लाभुकों की पेंशन रोक दी गई है। सर्वजन पेंशन योजना का सत्यापन कराया जाएगा। उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं। इ...