जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- केन्द्रीय पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण एक सप्ताह बाद शुरू हो सकता है। इसके लिए मनरेगा का अंकेक्षण करने वाली टीम तैयारी में जुटी है। फिलहाल इसके लिए प्रशिक्षण का दौर चल रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही सर्वे का काम शुरू होगा। इस योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी विकलांग पेंशन योजना शामिल हैं, जिसका सामाजिक अंकेक्षण होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...