केन्द्रीय खाद्य मंत्री से सिमरिया में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की मांग
चतरा, अगस्त 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री (खाद्य आपूर्ति विभाग) चिराग़ पासवान से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने मुलाकात की। उन्होंने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट और दलहन आधारित उद्योग की स्थापना के लिए एक मांगपत्र सौंपा ' विधायक ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट और दलहन आधारित उद्योग की स्थापना से रोजगार की असीम संभावनाओं के साथ विकास होगा और काफ़ी संख्या युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। बताया गया कि मंत्री ने इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.