पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी स्वीटी सहरावत के संयुक्त निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार अहले सुबह केन्द्रीय कारा में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व एडीएम लॉ एण्ड ऑर्डर राज कुमार गुप्ता एवं एसडीएम सदर श्वेतम दीक्षित कर रहे थे। टीम ने अहले सुबह करीब चार बजे जेल में छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी के दौरान जेल के भीतर सभी भवनों में संचालित कुल 36 पुरूष एवं 5 महिला वार्डों, 2 बच्चा वार्डों, 2 हेल्थ वार्डों एवं 2 सेलों का टीम ने बारीकी से जायजा लिया। जेल में 1832 बंदी थे। इनमें 550 सजायफ्ता बंदी पाए गए। यह भी पढ़ें- मुंगेर मंडल कारा में देर रात छापेमारी, खंगाले गए सभी वार्ड निरीक्षण में बंदियों के लिए बने रसोईघर की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। साथ ही बंदियों के वार्डों की नियमित व सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.