केन्द्रीय कारा का सेल बना सोना लुटेरा गिरोह के सरगना का नया ठिकाना
पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया का केन्द्रीय कारा देश के सबसे बड़े सोना लूट गैंग के सरगना सुबोध सिंह का नया ठिकाना बना है। उसे दो दिन पहले पटना के बेउर जेल से केन्द्रीय कारा में शिफ्ट में किया गया है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे केन्द्रीय कारा के सेल में रखा गया है। जिसकी सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा कारा की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। दो दिनों से केन्द्रीय कारा में बंद सुबोध से मिलने फिलहाल कोई नहीं आया है। केन्द्रीय कारा के उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुबोध सिंह को बेउर से पूर्णिया के केन्द्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है। हालांकि सोना लूट के मामले सुबोध का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। परन्तु वह दो साल पहले जिले के लिए कुख्यात बना था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.