पूर्णिया, फरवरी 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता।इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर एसडीओ धमदाहा ने उच्च माध्यमिक विद्यालय धमदाहा सहित सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीओ धमदाहा ने केंद्राधीक्षक के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक एवं वीक्षकों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। केंद्र पर मौजूद वीक्षकों से छात्राओं की चेकिंग करने से लेकर परीक्षा के दौरान कक्षा में ड्यूटी करने तक के लिए कई बिंदु पर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को शौचालय एवं छात्रों के लिए पेय जल की व्यवस्था के साथ-साथ सिर दर्द सहित कुछ आवश्यक दवा को भी रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वीक्षकों से अपने केंद्र पर 7.30 बजे तक पहुंच जाने के लिए कहा। उच्च विद्यालय धमदाहा में केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हों...