जामताड़ा, अप्रैल 10 -- जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के केन्दबोना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 45 लीटर स्प्रिट, 36 लीटर विदेशी शराब तथा करीब 70 बोरा में भरकर रखी गई शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से नकली शराब बनाने और उसे पैकिंग करने का काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से सामग्री जब्त कर ली है, जबकि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्प्रिट और खाली बोतलों के आधार पर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में खपाने की योजना थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.