गया, मार्च 17 -- खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी मांझी टोला से पुलिस ने छापेमारी कर 22 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं एक धंधेबाज गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी देसी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही केनी मांझी टोला से 22 लीटर देसी शराब के साथ राजेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...