चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-आठ स्थित केनाल मोड़ शिव मंदिर का चापाकल पिछले कई महीने से खराब पड़ा हुआ है। जिससे आसपास के रहने वाले लोगों को पानी के लिए दिक्कत हो रही है। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानी हो रही है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि चापाकल खराब होने से आसपास के सात, आठ परिवार इसी चापाकल से पानी भरते हैं। लेकिन पिछले कई महीना से पानी थोड़ा बहुत निकल भी रहा है तो वह भी गंदा पानी निकल रहा है। जिससे इस पानी को पीने के लिए उपयोग नहीं हो पा रहा है। महिलाओं ने बताया चापाकल का बोरिंग खराब हो गया है। मामले को लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पानी के लिए आसपास के लोगों को दिक्कत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.