चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के द्वारपारम से चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के टोकलो रोड तक करोड़ों रुपये खर्च कर सिंचाई के उद्देश्य से केनाल का निर्माण कराया गया है। लेकिन केनाल का निर्माण टोकलो रोड में आकर खत्म हो गया है। जबकि केनाल का पानी निकासी के लिए आज तक नाला का निर्माण नहीं हुआ है। नाला निर्माण नहीं होने से सालों भर टोकलो रोड के मोड़ में केनाल का गंदा पानी जमा रहता है। केनाल में गंदगी भरे रहने से आसपास के लोग दुर्गांध से परेशान रहते हैं। बताते चलें कि नाला निर्माण के लिए विधायक सुखराम उरांव ने विभाग के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। विधायक ने श्यामरायडीह तथा टोकलो रोड स्थित केनाल के पास पक्का नाला निर्माण के लिए योजना बनाई थी। लेकिन यह योजना अब भी अधर में लटका हुआ है। इस बरसात में भी ल...