रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से मंगलवार को प्रखंड के केनाभीठा गांव स्थित मुस्लिम मोहल्ले में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। पुराना ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप प्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मुदस्सीर हक को दी। इसके बाद मंत्री के निर्देश पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीणों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और मुदस्सीर हक का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता से गांव की बड़ी समस्या दूर हुई। यह भी पढ़ें- प्रखंड के चांदपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...