केनरा बैंक डकैती में तीन की पहचान, दो बिहार और एक बंगाल का
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- गोलमुरी केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई डकैती में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस की ओर से जारी तस्वीरों में तीन आरोपियों के नाम और पता सामने आए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अमन सिंह (पिता देबानंद सिंह), समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार (पिता अरुण कुमार राय) और अक्षय कुमार उर्फ साका (पिता संजय यादव) गोसाईं गांव शामिल हैं। पुलिस ने तीनों की तस्वीर जारी कर सूचना देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद डकैती में शामिल पांच अपराधियों की पहचान पर काम किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पांच संदिग्धों की तस्वीर जारी कर प्रत्येक के बारे में सूचना देने पर दो-दो लाख इनाम की घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.