चाईबासा, फरवरी 28 -- जगन्नाथपुर । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालुका स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में बैंक के महत्वपूर्ण फाइल, चार कंप्यूटर, एक प्रिंटिंग मशीन और एक कैश काउंटिंग मशीन जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास हुई। हालांकि, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को तब हुई जब सुबह करीब 7 बजे आसपास रहने वाले लोगों ने बैंक भवन से धुआं निकलते देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पास में रहने वाले एक बैंक कर्मी को बुलाया गया। जब शटर खोला गया तो अंदर से तेज आग और धुआं बाहर निकलने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने पाइप की मदद से घंटों मशक्कत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.