रांची, मार्च 9 -- रांची। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, रांची यूनिट ने कांके स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, गार्गी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। महासचिव रवि कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम ने छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता सामग्री और खाद्य पदार्थों का वितरण किया। महिला टीम ने कविता कुजूर की अगुवाई में बच्चियों को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर जागरूक करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। सीबीओए महिला टीम की रितु कुमारी, दिव्या पांडे, अंकिता घोषाल, कुसुम, गुड्डी रजक, सुमन तिर्की, सुशील सिंह, दीपक कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.