केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: एक्सरे-अल्ट्रासाउंड की मशीन बंद
पूर्णिया, अप्रैल 24 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आधुनिक तकनीक से लैस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाम के अनुरूप सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। करीब दो वर्ष पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिला, लेकिन आज भी यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिक स्तर की ही बनी हुई हैं। 30 बेड वाले इस अस्पताल में एक महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टर और एक दंत चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। गंभीर मरीजों को अब भी जीएमसीएच पूर्णिया या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थिएटर और एक्सरे मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण एक्सरे मशीन वर्षों से बंद पड़ी है। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड परिसर में पानी, ठंडी हवा, साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.