केनगर थाना : 13 साल में जर्जर हुआ भवन, जान जोखिम में डाल कर रहे ड्यूटी
पूर्णिया, मई 21 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना में तैनात पुलिसकर्मी वर्षों पुराने और जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। थाना भवन और बैरक की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। केनगर थाना भवन का उद्घाटन 27 जुलाई 2013 को किया गया था। महज 13 वर्षों में ही भवन की स्थिति दयनीय हो गई है। भवन की नियमित मरम्मत नहीं होने के कारण दीवारों में दरारें, छत से पानी टपकने और प्लास्टर झड़ने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कई बार वे हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। थाना परिसर में अधिकारियों और जवानों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त भवन और बैरक उपलब्ध नहीं है। सीमित जगह में पुलिसकर्मियों को कार्य कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.