मुरादाबाद, जुलाई 24 -- मुरादाबाद। कांठ रोड पर आस्था और विश्वास का अनोखा संगम नजर आया। यहां भगवान केदार नाथ के दर्शन करने जा रहे दुष्यंत कोहली पेट के बल सड़क पर जाता देख हर कोई स्तब्ध रहे गया। आवंला बरेली खुर्द बेदम थाना सिरोली के निवासी दुष्यंत दिल्ली में छोले कुलचे बेचने का काम करते हैं। इनके मन में पेट के बल जाकर भगवान केदार नाथ के दर्शन करने की भावना जागृत हुई। इन्होंने अपनी भावना से भाई नन्हें और भोले राम को अवगत कराया। बस फिर क्या था बन गया काफिला। इन्होंने छह जुलाई को अपने गांव से ही दंड यात्रा आरंभ की। अब यह प्रतिदिन सात किमी का सफर तय करते हैं। उन्होंने बताया वह यह दंड यात्रा पहली बार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बाबा के द्वार तक पहुंचने में उन्हें लगभग चार माह का समय लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...