देहरादून, मई 14 -- धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने गुरुवार को अपनी विधानसभा के वार्ड नं 83 केदारपुर के अजबपुर खुर्द प्राइमरी स्कूल के निकट बंगाली कोठी चौक पर 70 लाख की लागत वाले 'संत नामदेव सामुदायिक भवन' का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, गढ़वाल सह-संयोजक ओबीसी मोर्चा राकेश आर्य, महानगर उपाध्यक्ष राजेश काम्बोज, मण्डल अध्यक्ष सरिता लिंगवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय भट्ट, अमित वर्मा सहित स्थानीय निवासी, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विधायक ने धर्मपुर विधानसभा के वार्ड 83 केदारपुर के कुंज विहार स्थित हनुमान मन्दिर के जीर्णोद्धार व सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। मौके पर कुंज विहार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र लखेड़ा, कुंदन सिंह रावत, हरिप्रसाद भारद्वाज, बलबीर रावत, विपिन भट्ट आदि उपस्थित रहे। य...