देहरादून, जून 12 -- मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को केदारपुर गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंशों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए गौशाला में कूलर लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल और पशुओं के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने गौशाला प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।मेयर ने गोबर सुखाने की मशीन लगाने का सुझाव दिया तथा पशु उपचार के लिए बने तीन शेडों के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश मौके से ही संबंधित अधिकारियों को दिए। यह भी पढ़ें- गोआश्रय स्थलों में लगे बायोगैस प्लांट संचालित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ...