रुद्रप्रयाग, अगस्त 6 -- Uttarakhand Landslide VIDEO: उत्तराखंड में भारी बारिश से प्रलय जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। केदारनाथ हाईवे पर भारी बारिश के बाद मलबे में कई वाहन दब गए। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण लगातार दूसरे दिन भी बंद है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) को छोटे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है, लेकिन भारी वाहनों के लिए भी आवागमन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड में मॉनसून बारिश के कारण अभी भी 111 सड़कें बंद हैं। जिला और लोकनिर्माण विभाग द्वारा इन मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। केदारनाथ ह...