केदारनाथ रूट पर दौड़ानी पड़ी 15 अतिरिक्त बसें
रिषिकेष, अप्रैल 20 -- केदारनाथ रूट पर सोनप्रयाग के लिए अचानक सोमवार को यात्रियों की तादाद बढ़ गई। बस अड्डे और इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर यात्रियों की भीड़ जुटने की जानकारी जैसे ही लोकल रोटेशन कार्यालय तक पहुंची तो फिर मार्ग पर 15 अतिरिक्त सेवाओं को दौड़ाया गया, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली। सुबह से ही बस अड्डे और दून मार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर सोनप्रयाग के लिए यात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते यात्रियों की भीड़ बढ़ी, तो रूट पर चलने वाली नियमित दस बस सेवाएं भी कम पड़ गई। बसों का टोटा होते ही सीटों के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद लोकल रोटेशन कार्यालय फौरन हरकत में आया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा शुरू पर संकट के बादल मंडराए! केंद्र से अब तक नहीं मिला LPG कोटा मार्ग पर 15 अतिरिक्त बसों को चलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.