उत्तरकाशी, जनवरी 9 -- बाबा केदार के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम तक पहुंचने के लिए डबल कनेक्टिविटी की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत कालीमठ के पास चौमासी से सोनप्रयाग तक सुरंग बनाने की योजना है।सोनप्रयाग से धाम तक रोपवे की योजना केंद्र सरकार ने केदारनाथ यात्रा को सरल बनाने के लिए सोनप्रयाग से धाम तक रोपवे की योजना बनाई है। वर्तमान में इसके सर्वे और एलाइनमेंट का काम जारी है। इस परियोजना के चार से पांच साल में धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इसके साथ अब सरकार रोपवे तक भी डबल कनेक्टिविटी की योजना पर काम शुरू कर रही है। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार, प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत चौमासी से सोनप्रयाग तक टनल का भी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.