केदारनाथ यात्रा से लौट रहे कंपिल के युवक की खाई में गिरकर मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- कंपिल, संवाददाता।बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे कंपिल के एक युवक की उत्तराखंड में हादसे में मौत हो गई। घोड़े पर सवार युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्रिंस शुक्ला की यात्रा क्षेत्र के मांझगांव मोहल्ला निवासी नरेंद्र शुक्ला का 28 वर्षीय पुत्र प्रिंस शुक्ला शुक्रवार को अपने ससुरालीजनों व मित्रों समेत करीब एक दर्जन लोगों के साथ बाइकों से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रिंस बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस सोनप्रयाग की ओर लौट रहा था। यात्रा मार्ग पर वह घोड़े पर सवार था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.