केदारनाथ यात्रा को हेलीकॉप्टर बुकिंग का झांसा दे 72 हजार ठगे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पोखिरियापीर के रामकृष्ण नगर निवासी दीपक कुमार चौधरी व उनके परिजनों को केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग का झांसा दे साइबर फ्रॉड गिरोह ने 72 हजार रुपये ठगे लिए। पीड़ित ने 17 जुलाई को काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में दीपक कुमार चौधरी ने कहा है कि उनके पिता रामनारायण चौधरी, मां मंजू चौधरी, मौसा राकेश चौधरी, मौसी अंजू चौधरी, अंकल श्रवण नाथानी व आंटी चंपा नाथानी को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा करनी थी। इसके लिए फेसबुक व इंटरनेट पर उपलब्ध संपर्कों की वह तलाश कर रहा था। इस दौरान उसे चार अलग-अलग मोबाइल नंबर मिले। इनमें से एक नंबर पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को ट्रांस भारत एविएशन का प्रतिनिधि बताया। विश्वास में लेने के लिए अपना परिचय पत्र भी भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.