नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान खुद को शिव भक्त बताती हैं। वो कई बार केदरनाथ भी जा चुकी हैं। 25 अक्टूबर को भी सारा अली खान केदरनाथ धाम दर्शन करने पहुंचीं। उनकी इस यात्रा को लेकर इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। सारा अली खान के खिलाफ जारी किया गया फतवा न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो जारी कर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ को शरीयत के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि शरीयत की नजर में सारा अली खान गुनहगार हैं और उन्हें तौबा करनी चाहिए। ये भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल में रो पड़ीं सारा अली खान, अरदास करते दिखे आयुष्मान खुराना, वीडियो हुआ वायरलमौलाना बोले- शरीयत नहीं देता मंदिर में पूजा-पाठ करने की इजाजत वीडियो में मौलाना मुफ्त...