केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए वृद्ध
गाजीपुर, जून 17 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के इचवल गांव निवासी 70 वर्षीय दयाशंकर सिंह केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हो गए हैं। घटना को लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुत्र विवेक सिंह ने खानपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पिता की तलाश के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दयाशंकर सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह सहित 22 श्रद्धालुओं के दल के साथ 4 जून 2026 को चारधाम यात्रा पर निकले थे। उसी दिन सुबह लगभग 11 बजे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा के दौरान वह अपने समूह से बिछड़ गए। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। यात्रा दल के अन्य सभी सदस्य अपने घर लौट आए हैं। उनकी पत्नी सावित्री सिंह भी 14 जून को वापस घर पहुंच गईं, लेकिन दयाशंकर सिंह का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। पुत्र विवेक सिंह ने पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.